फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman created ruckus at DIOS office

डीआईओएस कार्यालय पर महिला ने किया हंगामा

Tue, 22 Mar 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Woman created ruckus at DIOS office
मैनपुरी। मंगलवार को शहर के अवध नगर कॉलोनी की रहने वाली महिला ने डीआईओएस कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान अधिकारी से अभद्रता की गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने महिला को समझाने बुझाने के बाद घर भेज दिया। घटना के संबंध में कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अवधनगर निवासी महिला के पति की मृत्यु करीब चार वर्ष पूर्व हो चुकी है। एक इंटर कॉलेज में तैनात रहे पति पर गबन का आरोप लगा था। जिस वजह से उनकी ग्रेच्युटी विभाग में रुकी हुई है। हालांकि मृतक आश्रित में पुत्री की नौकरी विभाग में लग चुकी है। मंगलवार को महिला ने डीआईओएस कार्यालय पहुंचकर ग्रेच्युटी के संबंध में डीआईओएस मनोज वर्मा से बात की। आरोप है कि इस दौरान अधिकारी से अभद्रता करते हुए वहां पर हंगामा किया। अधिकारी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई तो मौके पर पहुंची महिला पुलिस हंगामा कर रहीं महिला को कोतवाली ले गई। मामले को लेकर डीआईओएस का कहना है कि मृतक आश्रित में पुत्री की नौकरी लग चुकी है। ग्रेच्युटी का मामला शासन को संदर्भित किया गया है। वहां से अभी कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस द्वारा पुलिस सुरक्षा की भी मांग की गई है। वहीं समाचार लिखे जाने तक मामले में कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने महिला को समझा बुझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed