फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Corona Report Came Positive After Husband Died In Farah

मथुराः पति की मौत के बाद पत्नी की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, 48 पहुंची संक्रमितों की संख्या

Mon, 11 May 2020 11:40 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 11 May 2020 11:40 PM IST
सार

जिले में 48 हुई कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या

विज्ञापन
Woman Corona Report Came Positive After Husband Died In Farah
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरह कस्बे की महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से क्षेत्र में हड़कंप है। महिला के पति की तीन दिन पूर्व संदिग्ध बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मृतक को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन


सोमवार को अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में फरह कस्बे की 50 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला को एंबुलेंस के माध्यम से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है, जबकि परिवार के लोगों को क्वारंटीन किया है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 48 हो गई है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि महिला के पति की तबियत खराब होने की सूचना फरह के स्वास्थ्य विभाग को दी गई थी, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों ने न उसके स्वास्थ्य की जांच की और न सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय ग्रामीण की मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। संदिग्ध बीमारी के कारण मौत के बाद हुई आशंका पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने परिजनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।

सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में मृतक की पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जबकि दोनों बेटों के रिपोर्ट निगेटिव आई है। बेटों की रिपोर्ट निगेटिव आने पीछे उनका पिता के साथ न रहना बताया गया है। इधर, कस्बे के 20-25 लोग दाह संस्कार में शामिल हुए थे। इन लोगों को भी भय सता रहा है।

महिला और उनके परिवार के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने का काम शुरू किया जा रहा है। जो लोग संपर्क में आये लोगों के साथ परिवार के सैंपल भी जांच के लिए भेजे जाएंगे। - डॉ. शेर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मथुरा। 
 

16 लोगों को किया क्वारंटीन 
शहर के हॉटस्पॉट चौबिया पाड़ा में सर्वे के कार्य में जुटी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया है। इनमें से 16 लोगों में संदिग्ध लक्षण मिलने पर उनके सैंपल लेकर क्वारंटीन किया गया है। इनमें एक महिला की स्थिति खराब बताई जा रही है। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

दो की रिपोर्ट आई निगेटिव 
शहर के चौबिया पाड़ा निवासी युवक और कच्ची सड़क निवासी वृद्ध की रिपोर्ट निगेटिव आई है। चौबिया पाड़ा निवासी युवक की 24 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। वहीं कच्ची सड़क निवासी व्यक्ति भी 24 अप्रैल से आइसोलेशन वार्ड में हैं। इन दोनों के परिवार के लोग भी क्वारंटीन सेंटर में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed