फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman complains against her brother-in-law for pressurizing third marriage in firozabad

Firozabad News: 'साहब, किस-किस को अपना पति बनाऊं', थाने पहुंची महिला ने रो-रोकर बताई पीड़ा

Sun, 15 May 2022 07:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 May 2022 07:21 PM IST
सार

महिला के पहले पति की मौत 13 वर्ष पूर्व हो गई थी। इसके बाद उसकी शादी देवर से करा दी। कुछ दिन पहले दूसरे पति की भी मौत हो गई। अब एक और देवर शादी का दबाव बना रहा है। 

विज्ञापन
Woman complains against her brother-in-law for pressurizing third marriage in firozabad
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना जसराना में महिला उत्पीड़न का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रविवार को एक महिला अपनी फरियाद लेकर पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि पहले पति की मौत के बाद उसकी शादी देवर से करा दी गई। उसकी मौत के बाद दूसरा देवर शादी का दबाव बना रहा है। साहब, आखिर मैं किस-किस को अपना पति बनाऊं। अपनी पीड़ा बताते हुए महिला फफक पड़ी। 

विज्ञापन

13 वर्ष पहले हुई पहले पति की मौत 

कोतवाली पहुंची पीड़ित महिला ने बताया कि 13 वर्ष पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उसके बाद समाज और परिवार के लोगों ने उसकी शादी पति के छोटे भाई से करवा दी। तब से अब तक वह उसके साथ रह रही थी। उसके पास पहले पति से दो संतानें और दूसरे पति से एक संतान है। कुछ दिन पहले उसके दूसरे पति की भी मौत हो गई। जिससे महिला पर फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 

विज्ञापन

देवर बना रहा शादी का दबाव 

दूसरे पति की मौत के बाद एक और देवर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा, जिससे वह परेशान है। पीड़ित महिला ने कहा कि अगर कोई उसकी मदद करने का प्रयास करता है तो देवर द्वारा उसके साथ अभद्रता की जाती है। कोतवाली में तहरीर देकर महिला ने कहा कि साहब मेरी मदद करें। कोतवाल फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा मामला संज्ञान में आया है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed