फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman cheated by luring gold biscuits

Agra News: सोने के बिस्किट का लालच देकर महिला से ठगी

Mon, 23 Jan 2023 04:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Woman cheated by luring gold biscuits
मैनपुरी। माता शीतला देवी मंदिर के पास शनिवार की शाम एक महिला सोने के बिस्किट के लालच में आकर अपने कुंडल गवां बैठी। टप्पेबाजों के इंतजार में करीब एक घंटा तक महिला मंदिर पर बैठी इंतजार करती रही। ठगी की जानकारी होने के बाद रोते हुए घर चली गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी के पास रहने वाली कांती देवी लोगों के घरों में काम कर गुजर बसर करती है। शनिवार की शाम वह कहीं काम करने के बाद माता शीतला देवी मंदिर के पास वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी एक युवक उनके पास आया और बातचीत करते हुए आर्थिक हालात के बारे में जान लिया। इसके बाद कहा कि उसके पास एक सोने का बिस्किट है, यह बिस्किट वह उसे दे सकता है, लेकिन उसे पांच हजार रुपये की जरूरत है। यदि वह रुपये उन्हें दे दें, तो वह सोने का बिस्किट दे देगा। लालच में आई कांती ने कहा उसके पास रुपये नहीं है, तब टप्पेबाज ने कहा कि वह अपने कुंडल उसे दे दें, वह पांच हजार के होंगे। बिस्किट की कीमत करीब 50 हजार से अधिक बताई। महिला उसकी बातों में आ गई और कुंडल उतार कर दे दिए। इसके बाद टप्पेबाज ने अपने एक बाइक सवार साथी को बुलाया और कहा कि वह अभी कुंडल के बदले रुपये देकर आता है, तब सोने का बिस्किट उसे दे देगा। इसके बाद दोनों टप्पेबाज वहां से चला गया। करीब एक घंटा तक महिला इंतजार करती रही, लेकिन वह लोग नहीं आए। ठगी का एहसास होने के बाद रोते हुए घर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed