{"_id":"639867cc09dbe07ef7431d83","slug":"woman-caught-with-lover-husband-commits-suicide-after-being-threatened","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को देखा आपत्तिजनक हाल में: प्रेमी के साथ पकड़ी गई महिला, धमकी मिलने के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को देखा आपत्तिजनक हाल में: प्रेमी के साथ पकड़ी गई महिला, धमकी मिलने के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम
Tue, 13 Dec 2022 05:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 13 Dec 2022 05:39 PM IST
सार
पत्नी के प्रेमी ने पति को धमकी दी। इससे आहत होकर पति ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र में गांव दहेलिया पूठ निवासी रजनेश कुमार (25) का शव आठ दिसंबर को घर में ही फंदे पर लटका मिला था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर प्रेमी द्वारा धमकी देने से आहत होकर खुदकुशी करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है मामला
मृतक के भाई राजेश कुमार ने गांव के ही गोल्डी उर्फ रामकुमार सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसने बताया कि आठ दिसंबर की सुबह 10 बजे भाई ने अपनी पत्नी को प्रेमी गोल्डी के साथ घर पर आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, तभी गोल्डी ने भाई की पिटाई कर अपनी जैकेट से तमंचा निकाल कनपटी पर रख दिया और जान से मारने की धमकी दी। दोपहर करीब 12 बजे तमंचा लेकर फिर दो अन्य लोगों के साथ घर पर आया और भाई से कहा कि मुझे घर में आने से रोका तो तुझे जान से मार दूंगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra: डिवाइडर से टकराकर हवा में गोल-गोल घूमी कार, भयावह घटना ने कर दिए रोंगटे खड़े
विज्ञापन