{"_id":"5957d2934f1c1b472e8b495b","slug":"woman-called-ambulance-for-going-market-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार घूमना था तो बीमारी बता एंबुलेंस को किया कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार घूमना था तो बीमारी बता एंबुलेंस को किया कॉल
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
108 एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार घूमने की इच्छा होने पर दो महिलाओं ने बीमारी का बहाना बना कर सरकारी एंबुलेंस को गांव में बुला लिया। उसमें बैठकर जिला अस्पताल पहुंचीं तो यहां डॉक्टर ने उनसे बीमारी पूछी। इस पर महिलाओं ने खुद को ठीक बताते हुए बाजार घूमने आने की बात कही। उन पर कोई कार्रवाई की जाती उससे पहले ही दोनों महिलाएं वहां से फरार हो गईं।
हादसे में होने वाले घायलों, रोगियों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए शासन की ओर से निशुल्क एंबुलेंस सेवा 108 चलाई जा रही है। लेकिन जिले में लोग इस सेवा का दुरुपयोग करने लगे हैं।
शनिवार को बागवाला क्षेत्र के गांव करतला निवासी गीता और माधुरी ने बाजार घूमने के लिए 108 एंबुलेंस को फोन कर अपने गांव बुलाया। एंबुलेंस में बैठकर दोनों महिलाएं जिला अस्पताल पहुंच गईं। यहां चिकित्सकों ने महिलाओं से उनकी परेशानी और बीमारी के बारे में पूछा तो दोनों ने खुद को ठीक बताया।
विज्ञापन
बेबाकी से यह थी कह दिया कि उन्होंने बाजार घूमने के लिए बीमारी का बहाना बना कर एंबुलेंस बुलाई थी। महिलाओं की बात सुनकर चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी चौंक गए। इतने में ही दोनों महिलाएं वहां से निकल गईं।