फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman burnt in suspicious circumstances in firozabad

फिरोजाबाद: पति से झगड़े के बाद संदिग्ध परिस्थिति में आग से झुलसी महिला, हालत गंभीर

Tue, 13 Jul 2021 11:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Jul 2021 11:05 AM IST
सार

महिला की शादी 2011 में हुई थी, लेकिन अब तक उस पर कोई संतान नहीं है। बताया गया है कि इसे लेकर परिवार में क्लेश रहता है।  

विज्ञापन
Woman burnt in suspicious circumstances in firozabad
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज के अहीर टोला में एक महिला आग से बुरी तरह से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए सिरसागंज से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया है कि महिला ने गृह क्लेश के कारण आत्मघाती कदम उठाया।

विज्ञापन


सिरसागंज के अहीर टोला निवासी रीना (32) पत्नी आसू का विवाह 2011 में हुआ था। लेकिन शादी के बाद से रीना पर कोई संतान नहीं थी। इसी बात को लेकर घर में कलह बनी रहती थी। रविवार देर रात रीना संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रीना को इलाज के लिए सिरसागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी सिरसागंज गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि पति-पत्नी में फोन पर बात करने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि महिला के कलमबंद बयान हो गए हैं और जो भी तहरीर आयेगी उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed