फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman body found hang by neck in village gadiya

फांसी के फंदे पर लटका मिलामहिला का शव, परिजनों में कोहराम

Sat, 22 Jan 2022 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
woman body found hang by neck in village gadiya
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य के गांव गढ़िया में एक महिला का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। मायके पक्ष ने महिला की दहेज के लिए फांसी लगाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया हैं। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम साधना (23) पत्नी सत्यवीर निवासी गढ़िया का शव मकान में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। ससुरालीजन मौके से फरार थे। मामले की जानकारी किसी ग्रामीण ने उसके मायके उसके पिता जगदीश निवासी नगला भक्ति सिकंदरपुर बैस को दे दी। पिता जगदीश मौके पर पहुंच गए। उनकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पिता जगदीश ने बताया कि उनकी पुत्री साधना की शादी 4 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके पति ने लगभग दो वर्ष पूर्व आत्महत्या कर ली थी। उसके एक बच्ची भी है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री के ससुर नरवीर, सास सावित्री देवी, जेठ सुखवीर, देवर सुरजीत, देवरानी आरती, देवर जगवीर सभी ससुरालीजन दहेज में एक बाइक और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। जिसे वह देने में असमर्थ थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने उनकी पुत्री की हत्या कर ली है। मामले की तहरीर पिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सही स्थिति का पता लग सकेगा। परिजन की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed