फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman becomes pregnant 2 years after sterilization

Agra News: नसबंदी के 2 वर्ष बाद महिला हुई गर्भवती

Thu, 25 Apr 2024 01:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 25 Apr 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Woman becomes pregnant 2 years after sterilization
नसबंदी के 2 वर्ष बाद महिला हुई गर्भवती
विज्ञापन

किशनी। नसबंदी के दो साल बाद महिला के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई है। पूनम देवी पत्नी सुरजीत कुमार निवासी गांव खिरिया दुम्हार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने 25 नवंबर 2021 को आशा संगिनी मिथिलेश पत्नी शिवकुमार के सहयोग से सीएससी किशनी पर नसबंदी कराई थी। नसबंदी करवाने के बावजूद वह एक बार फिर से गर्भवती हो चुकी हैं।

पूनम के अनुसार उनको जब पेट में दर्द हुआ तो उन्होंने 27 फरवरी 2024 को अल्ट्रासाउंड कराया तब उनको मालूम पड़ा कि वह गर्भवती हैं। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता का कहना है कि हजार में एक मामला ऐसा आ जाता है कि नसबंदी के बाद भी कोई महिला गर्भवती हो जाए। ऐसी महिला के लिए विभाग से मदद की व्यवस्था की गई है। जांच के बाद विभाग से मिलने वाली मदद उसे दिलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed