फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman became so blind in love lover burnt with acid

UP: बेइंतहा मोहब्बत में महिला हुई इस कदर अंधी, जिसे दिल दिया, उसको ही तेजाब से जला दिया...दाखिल हुई चार्जशीट

Fri, 13 Sep 2024 01:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 Sep 2024 01:39 PM IST
सार

आगरा में एक महिला को व्यापारी से इस कदर प्यार हुआ कि उसने सारी हदों को पार कर दिया। शादी का ऑफर दिया। व्यापारी ने जब शादी करने से मना कर दिया, तो उसने तेजाब से उसे जला दिया। ये घटना सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस ने महिला के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
 

विज्ञापन
woman became so blind in love lover burnt with acid
women crime demo - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा में खंदारी के शास्त्री नगर में एक महिला ने शादी से इन्कार करने पर अपने मित्र को तेजाब से झुलसा दिया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूरे मामले में विवेचना के बाद चार्जशीट लगा दी गई है। पहली बार ऐसा हुआ कि किसी महिला को तेजाब फेंकने के मामले में आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन




27 जुलाई की दोपहर में वारदात हुई थी। आवास विकास काॅलोनी निवासी हेमशंकर की शास्त्रीनगर में दोने-पत्तल की दुकान है। दोपहर में वह दुकान पर बैठे थे। तभी आजाद नगर की आसमा आई थीं। आसमा का दुकान पर पहले से आना-जाना था।
विज्ञापन


आरोप है कि व्यापारी की शादी होने वाली थी। आसमा को इस बात का पता चल गया। वह व्यापारी पर रिश्ता तोड़कर खुद से शादी करने का दबाव बना रही थी। तेजाब फेंकने से हेमशंकर का चेहरा और शरीर झुलस गया था। उधर, महिला ने ही पुलिस को सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल पर लगे कैमरों को चेक किया तो महिला तेजाब डालते हुए नजर आ गई। इस पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा। थाना प्रभारी चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है। आरोपी महिला अभी जेल में है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed