फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman beaten to death in mainpuri news

मैनपुरी: घरेलू विवाद में सिलबट्टा से प्रहार कर पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Sat, 09 Oct 2021 11:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Oct 2021 11:23 AM IST
सार

मैनपुरी जिले में एक महिला की हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात के समय वारदात को अंजाम दिया गया। शनिवार सुबह को जब हत्या की खबर फैली तो गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
woman beaten to death in mainpuri news
सुनीता देवी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र के गांव बनहार में शुक्रवार की रात हुए विवाद में पति ने सिर पर पत्थर मारकर पत्नी की हत्या कर दी। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन

 
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव बनहार निवासी प्रशांत कुमार ने बहन सुनीता की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव नगला खगी निवासी अरविंद के साथ की थी। काफी समय से दंपती के बीच कलह चल रही थी। इसकी जानकारी सुनीता (35) ने अपने परिजनों को भी दी थी। कुछ दिन पूर्व वह परेशान होकर मायके भी चली गई। बाद में वह ससुराल वापस आ गई। 
विज्ञापन


पुलिस की जांच में पता चला है कि अरविंद कुमार का पत्नी सुनीता से आए दिन झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो अरविंद ने घर में रखे सिलबट्टा से सुनीता के सिर पर एक के बाद एक कई वार किए। कुछ ही देर में सुनीता आंगन में लहूलुहान होकर गिर पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे ने खोली हत्यारोपी पिता की पोल
आरोपी ने सिलबट्टा को वहीं पर फेंक दिया और हत्या की एक काल्पनिक कहानी गढ़ ली। उसने पुलिस को फोन कर बताया कि उसके घर में आए कुछ लोगों ने पत्नी को मार डाला है। पुलिस जब मौके पर आई तो पहले पांच बदमाशों के घर आकर पत्नी को मारने की बात कही। सख्ती पर चार लोग बताने लगा। कहा कि एक व्यक्ति ने उसे पकड़ा और तीन ने पत्नी को पीटकर मार डाला। 

संदेह होने पर पुलिस ने घर में मौजूद मृतका के तीन बच्चों से पूछताछ की। आठ वर्षीय सोनू ने बताया कि पिता झूठ बोल रहे हैं। उन्हीं ने मां के सिर में सिलबट्टा मारा है। बच्चों के मुंह से सच सुनकर पुलिस को यकीन हो गया कि अरविंद पुलिस को गुमराह कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 


मृतका के भाई प्रशांत कुमार ने बहनोई अरविंद के खिलाफ हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ भोगांव अमर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी तथ्यों को गंभीरता से जांच रही है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed