{"_id":"5b42080c4f1c1bbd248b51d8","slug":"woman-beaten-to-death-by-her-drunken-husband-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में धुत पति ने पीट पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में धुत पति ने पीट पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Mon, 09 Jul 2018 07:58 AM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतका के मायके वाले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में शराब के नशे में धुत पति ने पीट पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। रात भर शव को घर में रखने के बाद रविवार सुबह को लोगों को घटना के बारे में बताया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने महिला के पति और उसके ससुरालवालों के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना रिजोर के गांव रजकोट निवासी सीमा (28) की शादी करीब 10 साल पहले कोतवाली नगर के रुद्रपुर निवासी रामौतार के साथ हुई थी। उसके 10 वर्षीय बेटा और 7 वर्षीय बेटी है।

लोगों को सुबह हुई घटना की जानकारी
शनिवार शाम को सीमा का पति रामौतार शराब के नशे में धुत होकर घर आया। लोगों ने बताया कि शराब पीने को लेकर सीमा का उसके पति से झगड़ा हुआ था।
आरोप है कि रात को रामौतार ने सीमा के साथ जमकर मारपीट की। इससे उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी लोगों को सुबह को हुई। इस पर लोगों ने मृतका के मायके वालों को अवगत कराया।
सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की सूचना दर्ज कराई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के पिता भजनलाल ने दहेज की खातिर हत्या करने की रिपोर्ट पति, सास, ससुर, जेठ-जेठानी सहित अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है।