{"_id":"68368525aefe36032104155a","slug":"woman-beaten-clothes-torn-in-dispute-over-removing-auto-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: ऑटो हटाने को लेकर हुआ ऐसा विवाद, भूल गए वो महिला है...बीच सड़क पर पिटाई, कपड़े फाड़ दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: ऑटो हटाने को लेकर हुआ ऐसा विवाद, भूल गए वो महिला है...बीच सड़क पर पिटाई, कपड़े फाड़ दिए
Wed, 28 May 2025 09:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 28 May 2025 09:08 AM IST
सार
छत्ता थाना इलाके में महिला को बेरहमी से पीटा गया। इस दौरान आरोपियों ने महिला के कपड़े तक फाड़ डाले।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑटो हटाने के विवाद में युवकों ने छत्ता थाना इलाके के रहने वाली महिला को पीटा और कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज किया।
घटना 19 मई रात की है। महिला ने डीसीपी सिटी सोनम कुमार को बताया कि पति ने घर के सामने ऑटो खड़ा किया था। इलाके के छोटू, मुकीम और बादशाह ने ऑटो हटाने को कहा। पति ने खाना खाने के बाद हटाने की बात कही।
इस पर आरोपियों ने घर में घुसकर पति को पीटना शुरू कर दिया। वह बचाव कराने पहुंची तो उनके भी कपड़े फाड़ दिए। लाठियों से पीटकर हाथ की हड्डी तोड़ दी। डीसीपी सिटी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।