{"_id":"5d5939a28ebc3e89851e12f3","slug":"woman-beat-man-on-eve-teaser-with-slippers-in-kasganj-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ पर बनी 'मर्दानी', भरे बाजार में मनचले की जमकर लगाई पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ पर बनी 'मर्दानी', भरे बाजार में मनचले की जमकर लगाई पिटाई
Mon, 19 Aug 2019 12:22 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
कासगंज में छेड़छाड़ के बाद चप्पल से पिटाई लगाती महिला, लाल घेरे में आरोपी व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के व्यस्ततम इलाके में दिनदहाड़े मनचले ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध में महिला ने चप्पलों से मनचले की धुनाई कर दी। दस मिनट तक हाई प्रोफाइल घटना का नजारा दिखा। लोग इकट्ठे हो गए। पुलिस देरी से पहुंची। तब तक मनचला बाइक सवार साथी के साथ भाग गया।
विज्ञापन
रविवार दोपहर लगभग 2 बजे क्षेत्र के एक गांव की महिला मालगोदाम रोड से गुजर रही थी। इसी बीच उसके समीप एक मनचला भी चलने लगा और महिला से आपत्तिजनक पेशकश करने लगा।
विज्ञापन
इस पर महिला ने असुरक्षित महसूस करते हुए पहले तो मनचले को फटकारा, लेकिन वह फिर भी नहीं माना तो महिला ने सशक्त होने का परिचय देते हुए चप्पल उतारकर मनचले की धुनाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
काफी संख्या में लोग जमा हो और तमाशबीन बन गए। 10 मिनट तक महिला विकराल रूप में दिखी। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस देर से पहुंची तब तक मनचले ने फोन कर अपने साथी को बुला लिया और वह उसके साथ बैठक भाग गया।
कोतवाली प्रभारी दिनेश दुबे का कहना है कि छेड़छाड़ की शिकायत लेकर कोई महिला थाने नहीं आई। हो सकता है मामला पुलिस चौकी तक ही सुलझ गया हो।
कोतवाली प्रभारी दिनेश दुबे का कहना है कि छेड़छाड़ की शिकायत लेकर कोई महिला थाने नहीं आई। हो सकता है मामला पुलिस चौकी तक ही सुलझ गया हो।