फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Attempts Self-Immolation at DCP Office Allegedly Over Harassment by Retired Sub-Inspector Father-in-Law

UP: रिटायर्ड दरोगा ससुर से आहत विवाहिता, डीसीपी कार्यालय पर किया आत्मदाह का प्रयास; आपबीती सुनाते रो पड़ी

Fri, 22 May 2026 12:23 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 22 May 2026 12:23 PM IST
सार

आगरा में थाना ट्रांस यमुना की एक महिला ने रिटायर्ड दरोगा ससुर से परेशान होकर डीसीपी सिटी कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास किया, जिससे हड़कंप मच गया। महिला ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया, जबकि डीसीपी ने मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Woman Attempts Self-Immolation at DCP Office Allegedly Over Harassment by Retired Sub-Inspector Father-in-Law
विवाहिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कलेक्ट्रेट स्थित डीसीपी सिटी कार्यालय पर शुक्रवार दोपहर दो महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा। रिटायर्ड दरोगा ससुर के मारपीट करने का वीडियो होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। वहीं ताजगंज क्षेत्र निवासी महिला ने अपार्टमेट में रहने वाले पड़ोसियों पर देह व्यापार का दबाव बनाने का आरोप लगाया। पुलिस पर आरोपियों से सेटिंग का हवाला देकर जमकर हंगामा किया। डीसीपी सिटी ने दोनों को समझाकर जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


ट्रांसयमुना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसका ससुरालियों से संपत्ति को लेकर न्यायालय में वाद चल रहा है। उसके ससुर रिटायर्ड दरोगा हैं। 4 मई को सुबह वह घर से तैयार होकर तारीख करने न्यायालय जा रही थी। इसी दौरान उसके ससुर, सास और जेठानी ने गालीगलौज कर मारपीट की। जेठ और देवर उसे घसीट कर कमरे में ले गए और गलत हरकत करते हुए कपड़े फाड़ दिए। इस दाैरान उसके गले से चेन भी टूट गई। उनकी बेटी ने मोबाइल से मारपीट करने का वीडियो बना लिया। आरोपियों ने बेटी से भी इस बात पर अभद्रता की। ससुर धमकी देता है कि वह पुलिस से रिटायर्ड है और कानून को घुमाना जानता है। पुलिस उसका कुछ नहीं करेगी। 5 मई से वह लगातार थाना ट्रांसयमुना और पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही हैं। मारपीट का वीडियो होते हुए भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। ससुराल वाले लगातार धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन




 

परेशान होकर शुक्रवार को वह कलेक्ट्रेट पहुंची और साथ में लाई बोतल में भरा पेट्रोल अपने ऊपर छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया। घटना के समय वहां आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों समेत कई अन्य संगठन का प्रदर्शन चल रहा था। पुलिसकर्मी व्यवस्थओं को संभालने में लगे थे। गनीमत रही कि पुलिस कर्मियों की नजर महिला पर पड़ गई। पुलिस कर्मी दौड़ते हुए महिला के पास पहुंचे। उसके हाथ से माचिस छीनी और घेर लिया। महिला पुुलिस कर्मियों ने आकर उसे समझाया और डीसीपी सिटी के समक्ष प्रस्तुत किया।

हंगामा देख दूसरी ने भी किया प्रदर्शनआत्मदाह करने आई महिला का हंगामा देख डीसीपी सिटी से मिलने आई ताजगंज निवासी महिला ने भी डीसीपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हाथ में रखी शिकायत की कापियों की प्रतिलिपियां उछालने लगी। अपने अपार्टमेंट के निवासियों से पूर्व में हुए विवाद के बाद अपनी बेटियों से देह व्यापार कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाने लगी। उसने ताजगंज् थाना और बसई पुलिस चौकी के प्रभारी पर आरोपियों से साठगांठ कर परेशान करने का आरोप लगाया। चौकी प्रभारी पर अकारण दूसरे पक्ष के कहने पर उन्हें पूछताछ के नाम पर बुलाकर बिठाने और प्रताड़ित करने की बात कहने लगी। पुलिस कर्मियों ने उसे भी समझाकर डीसीपी सिटी के समक्ष प्रस्तुत कराया। जहां से उसे जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

दोनों महिलाओं का पूर्व में दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा है। मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। मारपीट और अन्य आरोपों की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा,उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -सय्यद अली अब्बास,डीसीपी सिटी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed