फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman attempted self-immolation outside SSP office in Mathura

Mathura: एसएसपी कार्यालय के बाहर महिला ने केरोसिन डालकर की आत्मदाह की कोशिश, पति से चल रहा है विवाद

Sat, 30 Jul 2022 03:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Jul 2022 03:07 PM IST
सार

मथुरा में ससुरालवालों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने एसएसपी कार्यालय के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उसे रोका। एएसपी ने उसकी शिकायत सुनकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Woman attempted self-immolation outside SSP office in Mathura
एसएसपी कार्यालय में पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में एसएसपी कार्यालय के बाहर शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की। बोतल में छिपाकर लाई केरोसिन को डालते ही पुलिसकर्मियों ने महिला को आग लगाने से पहले ही पकड़ लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को पीड़ित महिला ने बताया कि ससुरालीजन प्रताड़ित कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने बलदेव एसएचओ को बुलाकर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


थाना बलदेव के गांव दघेंटा निवासी डौली अग्रवाल का विवाह साल 2007 में बलदेव के मोहल्ला रीढ़ा निवासी विजय अग्रवाल से हुआ था। ससुरालीजनों के प्रताड़ित किए जाने के चलते डौली फिलहाल बलदेव में अलग रह रही है। शनिवार को डौली ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। 
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मीणा ने बताया कि एसएचओ नरेंद्र सिंह यादव को बुलाकर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दे दिए गए हैं। पति विजय अग्रवाल, ससुर कुंजबिहारी अग्रवाल और ननद मीना अग्रवाल के खिलाफ जानलेवा हमले आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे से समय से चल रहा विवाद

थाना बलदेव के एसएचओ नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पीड़िता का ससुरालीजनों से काफी लंबे से विवाद चल रहा है। न्यायालय में मेंटीनेंस, दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के मामले चल रहे हैं। करीब 15 दिन पहले भी महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पति को गिरफ्तार भी किया गया। महिला के तीनों बच्चों से भी पूछताछ की गई। उनकी बातों से वह भी उसके पक्ष में नहीं दिखे। पति को हिरासत में लिया गया है।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed