{"_id":"643058a5c3dd8012980c3186","slug":"woman-attempted-self-immolation-outside-sp-office-mainpuri-news-c-25-1-117042-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एसपी कार्यालय के बाहर महिला ने की आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एसपी कार्यालय के बाहर महिला ने की आत्मदाह की कोशिश
Fri, 07 Apr 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी।
थाना औंछा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शुक्रवार की सुबह एसपी कार्यालय के बाहर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने दौड़ कर महिला के हाथ से डीजल भरी बोतल छीन ली। महिला ने आरोप लगाया कि अगवा पुत्री को थाना पुलिस नहीं ढूंढ रही है। सीओ ने पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
औंछा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की नाबालिग पुत्री कई महीनों से लापता है। पुलिस मामले में दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है। लेकिन अभी तक किशोरी का कोई पता नहीं लगा सकी है। करीब डेढ़ माह पहले पीड़िता की मां ने एसपी कार्यालय के बाहर आत्मदाह की कोशिश की थी। तब उसे कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेजा गया था।
शुक्रवार की सुबह एक बार फिर महिला परिजन के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। वहां तैनात कर्मियों ने सजगता दिखाते हुए हाथ से बोतल को छीन लिया। फिर महिला ने अपने गले में साड़ी का फंदा कसना शुरू कर दिया। किसी तरह से कर्मियों ने रोका। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस कोई मदद नहीं कर रही है। वह थाना चौकी व अधिकारियों के चक्कर काट कर परेशान हो चुकी है। लेकिन बेटी नहीं मिली, जब तक बेटी नहीं मिलेगी वह नहीं जाएगी। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने थाना पुलिस से जानकारी ली। पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।