फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman arrested with her boyfriend for her husband murder

आशिकी में अंधी पत्नी ने पति के साथ जो किया, उसे जानकर कांप जाएगा कलेजा

Fri, 18 May 2018 05:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Fri, 18 May 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
woman arrested with her boyfriend for her husband murder
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के एटा जिले में एक महिला ने आशिनाई में अपने पति की गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद प्रेमी संग फरार हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को हत्या का खुलासा कर आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


14 मई को थाना रिजोर क्षेत्र के कुरीना दौलतपुर मोड़ समीप एक युवक का शव मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने शव की पहचान संजीव पुत्र सोनेलाल निवासी भूड़ थाना एका फिरोजाबाद के रूप में की गई थी।       
विज्ञापन


एएसपी संजय कुमार ने बताया कि संजीव की हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस जुटी थी। गुरुवार शाम सूचना पर पुलिस ने बख्शीपुर तिराहे से मृतक की आरोप पत्नी गायत्री और उसके प्रेमी रंजीत उर्फ रामू को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया। आरोपी महिला अपने पति संजीव को दवा दिलाने के बहाने एटा लेकर आई थी, जहां उसने नशीली गोलियां मिलाकर पति को कोल्डड्रिंक पिला दी थी। 

नशा होने पर महिला और उसका प्रेमी उसे ऑटो में डालकर कुरीना दौलतपुर मोड़ ले गए, जहां पहले पत्नी ने ही पति का पहले गला रेता और इसके बाद उसके प्रेमी ने संजीव की हत्या कर दी थी। 

पुलिस ने बताया कि इन दोनों के साथ ही रामू का दोस्त राजेश पुत्र पप्पू निवासी रिजोर भी शामिल था। राजेश की मदद से ही आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए थे। 

पति की हत्या करने के आरोप में पकड़ी गई गायत्री का रामू के साथ पांच साल से प्यार परवान चढ़ रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि डेढ़ साल पहले परिजनों ने उसकी मर्जी के बिना संजीव से शादी करा दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed