{"_id":"6081bad88ebc3e8d927d4b5b","slug":"woman-arrested-with-eight-kilos-of-hemp-and-charas-agra-news-agr489481892","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ किलो गांजा और चरस सहित महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ किलो गांजा और चरस सहित महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
थाना दक्षिण पुलिस द्वारा अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार की गई महिला ममता कठेरिया
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कुंदल महल टॉकीज के समीप पुलिस ने दबिश देकर एक महिला को गिरफ्तार किया। महिला के पास से पुलिस ने आठ किलो गांजा और चरस के साथ हजारों रुपये की नकदी बरामद की है। हालांकि महिला का पति फरार हो गया। पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया है।
कोतवाल दक्षिण पुलिस ने चरस की बिक्री की सूचना पर कुंदल महल टॉकीज के समीप दबिश देकर ममता कठेरिया पत्नी टुंडामल निवासी श्याम नगर गड्ढा को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान टुंडामल भागने में सफल हो गया।
ममता की निशानदेही पर पुलिस ने एक किलो तीन सौ ग्राम चरस और लगभग आठ किलो गांजा भी बरामद किया। पूछताछ में ममता ने पुलिस का बताया कि चरस और गांजा उसका पति लेकर आता है और वह इसकी बिक्री करती है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से एक कार, एक बाइक के साथ 60500 रुपये व अन्य सामान बरामद किया। ममता के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। थाना दक्षिण प्रभारी सुशांत गौर ने बताया कि फरार आरोपी टुंडामल की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।