{"_id":"63727bb7d634f540e60970f7","slug":"woman-and-her-child-died-due-to-burning-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: विवाहिता और मासूम की संदिग्ध परिस्थिति में जलने से मौत, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: विवाहिता और मासूम की संदिग्ध परिस्थिति में जलने से मौत, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Mon, 14 Nov 2022 11:02 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:02 PM IST
सार
मैनपुरी में विवाहिता और उसके दो साल के बेटे की जलकर मौत हो गई। मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के करहल क्षेत्र के गांव डांडी में रविवार को विवाहिता और मासूम की संदिग्ध परिस्थिति में जलने से मौत हो गई। मायके पक्ष की ओर से पति सहित चार लोगों पर जलाकर मारने का आरोप लगाया गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के थाना गोरमी क्षेत्र के गांव अकलौनी निवासी सुनीता देवी ने 25 वर्षीय पुत्री शिवानी की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव डांडी निवासी धर्मवीर के साथ की थी। शादी के एक वर्ष बाद शिवानी ने पुत्र को जन्म दिया। रविवार को दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
इसके कुछ देर बाद ससुरालीजन शिवानी व दो साल के पुत्र आयुष को जली हुई अवस्था में जिला अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया, आयुष को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, वहां कुछ देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतका की मां ने लगाया हत्या का आरोप
घटना की सूचना मिलने के बाद देर शाम थाना पहुंची मृतका की मां सुनीता ने पति धर्मवीर, ननद बिटी, रानी और सलहज रीता ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।थाना प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह ने कहा कि गांव डांडी में विवाहिता व बच्चे की संदिग्ध परिस्थिति में जलने से मौत का मामला सामने आया है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।