फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman and her brother-in-law arrested for murder of husband in kasganj

कासगंज में हत्या का खुलासा: पत्नी ने देवर संग मिलकर पति को मार डाला, दोनों के बीच थे अवैध संबंध

Fri, 25 Feb 2022 05:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Feb 2022 05:45 PM IST
सार

कासगंज में पुलिस ने किसान साहब सिंह की हत्या का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों ने अवैध संबंध के चलते वारदात को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन
woman and her brother-in-law arrested for murder of husband in kasganj
हत्याकांड का खुलासा करते एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव मंगदपुर में दस दिन पूर्व हुई ग्रामीण की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, ग्रामीण की हत्या उसकी पत्नी ने देवर के साथ मिलकर की थी। महिला के देवर के साथ अवैध संबंध थे। पुलिस ने हत्यारोपी भाई और मृतकी पत्नी को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


गांव मंगदपुर में 15 फरवरी को किसान साहब सिंह (35) की हत्या कर दी गई थी। हत्या करके उसका शव खेत में फेंक दिया गया था। अगले दिन साहब सिंह का शव खेत से बरामद हुआ थी। हत्यारों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। 
विज्ञापन


ग्रामीण साहब सिंह घर से भागवत कथा में जाने की कहकर निकला था। अगले दिन उसका शव खेत में मिला था। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि इस मामले में परिवार के लोग गोलमोल जानकारी दे रहे थे, जिससे पुलिस का उन पर शक लगातार गहराता जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

साहब सिंह ने दोनों साथ देख लिया था 

पुलिस टीमों ने पूरे मामले की जांच पड़ताल गहनता से शुरू की। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई धीरज और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध थे। कुछ समय पूर्व साहब सिंह ने दोनों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया था। इसको लेकर साहब सिंह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। 

इसे लेकर साहब सिंह की भाई धीरज से भी तनातनी रहने लगी। ऐसी स्थिति देख धीरज और साहब की पत्नी ने साहब सिंह को मारने की योजना बना ली। 15 फरवरी की देर शाम साहब सिंह भागवत कथा में गया था। 

रास्ते में भाई और पत्नी ने मिलकर साहब सिंह के सिर पर डंडे से प्रहार करके मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को सर्विलांस से दोनों के बीच बातचीत के पर्याप्त साक्ष्य मिले। साक्ष्यों के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी हुई तो मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने धीरज की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed