{"_id":"5b2e58734f1c1bae6e8b9923","slug":"woman-alive-after-death-in-malpura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परिजन कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी, तभी जिंदा हो गई मृत महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजन कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी, तभी जिंदा हो गई मृत महिला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 24 Jun 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के मलपुरा में कुदरत का करिश्मा देखने को मिला। यहां एक महिला शिक्षामित्र की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थीं। यकायक उसकी सांसें लौट आई।
जिंदा होने पर पर महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आईसीयू में रखा गया, लेकिन तीन घंटे बाद फिर से सांस थम गईं। यह घटना मलपुरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
मलपुरा की सोन देवी पत्नी पप्पू शिक्षामित्र थी। उनकी ससुराल मलपुरा में है, लेकिन तैनाती खेरागढ़ में होने के कारण ज्यादातर मायके में ही रहती थी। उसके दो बच्चे हैं।

हार्ट अटैक से हुई मौत
इन दिनों गर्मियों की छुट्टियों की वजह से वह मलपुरा स्थित ससुराल में ही रह रही थीं। शनिवार सुबह सोन देवी को अचानक दिल का दौरा पड़ा और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सोन देवी की मृत्यु से परिवार में मातम छा गया। घर में रिश्तेदार और परिचित आने लगे। अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गईं, लेकिन इससे ठीक पहले अचानक महिला बुदबुदाई तो लोग चौंक गए।
पता कि उसकी सांसें लौट आई हैं, उसे तत्काल सांई का तकिया स्थित एसआर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उसकी गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने आईसीयू में भर्ती कर लिया गया।
कुछ समय बाद सोन देवी की फिर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सोन देवी शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द किए जाने के फैसले को लेकर काफी समय से तनाव में थी।