फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman admitted to district hospital dies during treatment

जिला अस्पताल में भर्ती महिला की उपचार के दौरान मौत

Thu, 28 Apr 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Woman admitted to district hospital dies during treatment
मैनपुरी। तापमान बढ़ने के साथ ही जिले में पेट दर्द, उल्टी-दस्त और डायरिया के मरीज बढ़ने लगे हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 679 मरीज पहुंचे। इनमें 150 से अधिक पेटदर्द, डायरिया और उल्टी दस्त के थे। अस्पताल में एक मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन

सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में सबसे अधिक मरीजों की भीड़ फिजीशियन कक्ष में रही। यहां 150 से अधिक मरीजों को उपचार दिया गया। इनमें अधिकतर पेटदर्द, डायरिया, बुखार और उल्टी दस्त से पीड़ित थे। 18 मरीजों को भर्ती कराया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव पुसैना निवासी कोमिल सिंह की 70 वर्षीय पत्नी रूपवती को कुछ दिनों से पेटदर्द के साथ ही उल्टी-दस्त की शिकायत थी। परिजन ने बुधवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां रात में उनकी मौत हो गई। सांस लेने में परेशानी से जूझ रहे दो मरीजों को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed