फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Witness Turns Hostile After 12 Years Court Acquits Robbery Accused Due to Lack of Evidence

UP: फर्जी रसीद दिखाकर ट्रक रोका, मारपीट कर लूटे रुपये; 12 साल बाद केस में आया नया मोड़

Fri, 10 Apr 2026 11:52 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 10 Apr 2026 11:52 AM IST
सार

लूट के 12 साल पुराने मामले में वादी के बयान से मुकरने पर अदालत ने आरोपी को बरी कर दिया। ठोस साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने अभियोजन पक्ष की दलीलों को खारिज कर राहत दी।

विज्ञापन
Witness Turns Hostile After 12 Years Court Acquits Robbery Accused Due to Lack of Evidence
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लूट और माल बरामदगी के मामले में घटना के 12 साल बाद वादी अपने पूर्व बयानों से अदालत में मुकर गया। विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावी क्षेत्र विकास गोयल ने ठोस साक्ष्य के अभाव में जिला एटा के गांव बंधा निवासी आरोपी मनोज यादव को बरी करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन

थाना जगदीशपुरा में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार इकरार ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 21 जनवरी 2014 को वह अपने ट्रक में जयपुर राजस्थान से तूड़ी भरकर मुरादाबाद ले जा रहा था। रात करीब 9:30 बजे मघटई गांव के पास बाइक लेकर खड़े दो युवकों ने ट्रक को रोकने का इशारा दिया। रोकने पर रुकने पर दोनों युवक केबिन के अंदर आ गए। उन्होंने नगर निगम की 100 रुपये की रसीद दी। बदले में एक हजार रुपयों की मांग करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध पर मारपीट कर जेब में रखे 1550 रुपये लूट लिए। क्लीनर के शोर मचाने पर दोनों भाग गए। उन्होंने और क्लीनर ने पीछा कर अन्य लोगों मदद से आरोपी मनोज यादव को मौके से पकड़ लिया। उसकी जेब से 1550 रुपये बरामद कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया था। अभियोजन पक्ष उक्त मुकदमे में वादी और दरोगा कृष्ण पाल सिंह की ही गवाही दर्ज करा सका। वादी अपनी पूर्व गवाही से मुकर गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed