फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Withdraw FIR lodged against BSA teacher

बीएसए शिक्षक के विरुद्ध दर्ज कराई गई एफआईआर लें वापस

Thu, 09 Dec 2021 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Withdraw FIR lodged against BSA teacher
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष प्रणवीर सिंह यादव के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को नाहिली प्रकरण को लेकर डीएम और एसपी से मुलाकात की। शिक्षक नेताओं ने डीएम और एसपी से बीएसए द्वारा शिक्षक राजेश कुमार के विरुद्ध दर्ज कराई गई एफआईआर वापस लिए जाने मांग की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी और एसपी से मिले प्राथमिक शिक्षक संघ के नेताओं ने कहा कि कंपोजिट विद्यालय नाहिली प्रकरण में जिलाधिकारी और एसपी स्वयं घिरोर पहुंचे थे। ग्रामीणों और पुलिस से वार्ता के बाद विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका और दो अन्य शिक्षकों को हटाया गया था। जब उच्चाधिकारियों ने मामले का निपटारा कर दिया तो फिर बीएसए को मामले में एफआईआर कराने की क्या जरूरत थी। जिला अध्यक्ष प्रणवीर यादव ने जिलाधिकारी और एसपी से मामले के निस्तारण की मांग की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि एक जाति विशेष के लोग बीएसए को भ्रमित कर रहे हैं। उन लोगों द्वारा ही बीएसए को भड़काकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीएसए एफआईआर वापस लें। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा कई शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। जिला उपाध्यक्ष विकास ने कहा कि यदि एफआईआर वापस नहीं हुआ तो जिले का शिक्षक और क्षेत्रीय ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अधिकारियों से मिलने वालों में केसरीनंदन, प्रवेश यादव, मुकेश यादव, धर्मेंद्र सिंह चौहान, अतुल यादव, श्रीचंद्र यादव, अमित सिंह चौहान, धीरेंद्र सिंह, राजकमल आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने शिक्षक नेताओं से कहा कि घटना शर्मसार करने वाली है। शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिया कि शीघ्र ही मामले का निस्तारण कराया जाएगा।

घिरोर। पिछले कई दिनों से विवाद में उलझे कंपोजिट विद्यालय नाहिली में बृहस्पतिवार को खंड शिक्षाधिकारी मनींद्र कुमार पहुंचे। खंड शिक्षाधिकारी को यहां विधिवत कक्षाएं संचालित होते मिलीं। खंड शिक्षाधिकारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से कहा कि वे समय से आकर शांतिपूर्ण माहौल में शिक्षण कार्य करें। उन्होंने शिक्षकों से भी शिक्षक पद की गरिमा के साथ शिक्षण कार्य करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed