{"_id":"5fb9289b8ebc3e7503114add","slug":"winter-mainpuri-news-agr4687903176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, दस डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, दस डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ठंड को लेकर बच्चे को ढककर चलती महिला
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सर्द हवाओं से ठंड बढ़ने लगी है। तीन दिनों से लगातार गिर रहा तापमान इस बार अधिक सर्दी पड़ने की ओर इशारा कर रहा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिरकर दस डिग्री पर पहुंच गया।
नवंबर में अब एक सप्ताह ही शेष बचा है। ऐसे में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। हर दिन के साथ सर्दी सीजन का नया रिकॉर्ड बना रही है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार 12 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन का सबसे ठंडे दिन रहे। शनिवार को इन दोनों रिकॉर्ड को पार करते हुए न्यूनतम तापमान दस डिग्री पर पहुंच गया।
इससे सर्दी और अधिक बढ़ गई। अब तक सर्दी के सीजन में तापमान के लिहाज से शनिवार सबसे ठंडा दिन रहा। दिन भर तेज सर्द हवाएं भी चलती रहीं। इससे लोगों को सर्दी का अहसास अधिक हुआ। सर्दी से बचाव के लिए लोग दिन में भी गर्म कपड़े पहने रहे। दिन में धूप खिलने के बाद भी सर्द हवाओं के कारण लोग ठिठुरते नजर आए। शाम को भी जल्द ही मौसम ठंडा हो गया।
विज्ञापन
कोहरे की भी आशंका
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को कोहरा पड़ने की भी आशंका है। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि दिन में धूप खिलने के बाद अगले दिन कोहरा पड़ने की आशंका बढ़ जाती है। हालांकि हवा अगर चलती रहेगी तो कोहरे का असर नहीं रहेगा।