{"_id":"5d5844f48ebc3e89880c76f8","slug":"wine-sale-in-villege-kasganj-news-agr401367423","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून की दुकानों पर गांव-गांव बिक रही शराब, आए दिन हो रहे विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परचून की दुकानों पर गांव-गांव बिक रही शराब, आए दिन हो रहे विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के सिकंदरपुर वैश्य में ही नहीं बल्कि जिले के अन्य तमाम गांव में परचून की दुकानें शराब का ठेका बनी हुई हैं। आए दिन शराबी इन दुकानों से शराब पीकर गांव में विवाद करते हैं। कई बार पुलिस कार्रवाई भी कर चुकी है, लेकिन माफियाओं में सुधार नहीं हो रहा। अब एक विशेष अभियान की जरूरत दिखी है।
गांव नवाबगंज नगरिया में शराब पकडने गई पुलिस पार्टी पर ग्रामीणों के हमले ने यह स्पष्ट कर दिया है कि माफिया कितने सक्रिय हैं। नवाबगंज नगरिया ही एक ऐसा गांव नहीं है जहां अवैध शराब बिक रही हो। बल्कि जिले के तमाम गांव अवैध शराब के अड्डे बने हुए हैं।
कई गांव में पुलिस पूर्व में कार्रवाई भी कर चुकी है, लेकिन माफियाओं की सक्रियता कम नहीं हुई। पुलिस ने पिछले महीनों सैलई रोड पर अवैध शराब पकड़ी। विशेष अभियान शुरू हुआ। पटियाली के कई गांव में आबकारी टीम ने शराब पकड़ी। कई अवैध शराब कारोबारी जेल भी भेजे जा चुके हैं। अब यहां एक विशेष अभियान की जरूरत दिखाई दी है।
विज्ञापन
- अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए सभी थानों को निर्देशित कर दिया गया है। थानाध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर कार्रवाई करें। किसी भी हाल में सरकारी दुकान के अलावा अन्य स्थान पर शराब नहीं बिकने दी जाए- डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी।
रिपोर्ट मनोज माहेश्वरी