{"_id":"619bde4c7057cc4a7105719a","slug":"will-pick-up-from-home-as-soon-as-our-government-comes-kasganj-news-agr5154511114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारी सरकार आते ही घर से उठा लेंगे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारी सरकार आते ही घर से उठा लेंगे...
विज्ञापन
कासगंज में सोशल मीडिया पर अवैध असलाह सहित वायरल युवक का फोटो ।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। हमारी सरकार आते ही घर से उठा लेंगे। सोशल मीडिया पर असलाह लहराते हुए एक युवक ने अपना फोटो इसी अंदाज में साझा किया है। इस फोटो के ऊपर लिखी टिप्पणी में भद्दी गालियां भी लिखी हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला पटियाली थाना क्षेत्र के गांव बमिया का है। यहां के हरदेव सिंह ने पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे को प्रार्थनापत्र दिया है। इस प्रार्थनापत्र पर उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो भी लगाए हैं। जिसमें गांव का ही आरोपी युवक योगेश यादव असलाह लहरा रहा है और लिख रहा है कि हमारी सरकार आने दो घर से उठा लेंगे। पोस्ट के पीछे गाली भी लिखी हुई है। यह पोस्ट वायरल होने के बाद पीड़ित परिवार डरा सहमा है। पीड़ित ने एसपी से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इधर एसपी ने मामले की जांच पटियाली कोतवाली पुलिस को दी है। पटियाली कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है हालांकि अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
एक पोस्ट फोटो सहित असलाह लहराते हुए साझा की गई है। इसका एक प्रार्थनापत्र भी मिला है। मामले की जांच कर रहे हैं। अभी तक पता चला है कि असलाह लाइसेंसी है, लेकिन जब तक जांच पूरी नहीं हो जाएगी तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता। पोस्ट साझा करने वाला युवक घर पर नहीं है। उसकी तलाश कर रहे हैं। - गंगा प्रसाद, कोतवाली प्रभारी पटियाली