{"_id":"66901d8cd3a0d214700368e1","slug":"will-motivate-to-adopt-family-planning-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-120484-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: परिवार नियोजन अपनाने के लिए करेंगे प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: परिवार नियोजन अपनाने के लिए करेंगे प्रेरित
Thu, 11 Jul 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने विश्व जनसंख्या स्थिरता दिवस पखवाड़े के शुभारंभ पर कलेक्ट्रेट से जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक ने कहा कि 24 जुलाई तक चलने वाले विश्व जनसंख्या पखवाड़े के दौरान परिवार नियोजन के प्रति लक्षित दंपत्तियों को परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान के दौरान सास-बहु-बेटा सम्मेलन का आयोजन कर उचित उम्र पर विवाह, बच्चों के जन्म में अंतर रखने, प्रसव उपरान्त परिवार नियोजन की सेवाओं की जानकारी दी जाएगी।
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि सीमित परिवार खुशहाली का आधार है। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. आरसी गुप्ता ने कहा कि अभियान के दौरान कम आयु में विवाह के दुष्परिणाम के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। देर से विवाह करने और विवाह बाद पहले बच्चे के जन्म में अंतराल रखने की आवश्यकता की जानकारी दी जाएगी। पूर्व विधायक अशोक चौहान, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव राव बहादुर, डॉ. अनिल वर्मा, उप मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेंद्र सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी रवींद्र सिंह गौर, डीपीएम संजीव वर्मा, डीसीपीएम राजीव कुमार, जिला समन्वयक परिवार नियोजन रंजीत सिंह, परिवार नियोजन विशेषज्ञ अमरीश पांडेय, अनुज कुमार मौजूद रहे।