{"_id":"6158c0ad8ebc3e09081dfcf8","slug":"will-have-to-wait-for-university-re-exams-agra-news-agr510026280","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय के पुनर्परीक्षा के आयोजन में होगी देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय के पुनर्परीक्षा के आयोजन में होगी देरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सत्र 2020-21 की पुर्नपरीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की मुख्य परीक्षा के आयोजन में इस बार देरी होगी। अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन मुख्य परीक्षाएं ही संपन्न नहीं करा पाया है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने से वंचित छात्रों का परीक्षा फॉर्म भरवा लिया गया है, अभी तक विशेष परीक्षा का कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।
विश्वविद्यालय की पुनर्परीक्षाएं अक्तूबर में कराई जाती हैं। अभी तक विश्वविद्यालय में पुनर्परीक्षा कराने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। ऐसे में स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष और परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हुए जिन छात्रों के परिणाम जारी हुए हैं, उनको पुनर्परीक्षा में शामिल होने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि छूटे हुए छात्रों की विशेष परीक्षा अक्तूबर अंत में कराने की योजना है। 11 अक्तूबर से बीएड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, उसके बाद ही विशेष परीक्षा कराई जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2020-21 की मुख्य परीक्षा ओएमआर शीट आधारित कराई गई है। पुनर्परीक्षा के संबंध में परीक्षा समिति ने क्या निर्णय लिया है, उसको देखा जाएगा। कुलपति के साथ इस विषय पर चर्चा की जाएगी।