{"_id":"6ae3b128ab22306bba084cce","slug":"will-fight-for-the-honor-of-teachers-and-the-vaishya-community-dr-akash-agrawal-agra-news-c-25-agr1034-1199400-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों और वैश्य समाज के सम्मान की लड़ेंगे लड़ाई : डॉ. आकाश अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों और वैश्य समाज के सम्मान की लड़ेंगे लड़ाई : डॉ. आकाश अग्रवाल
विज्ञापन
समाजवादी शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष सुलेखा श्रीवास्तव के नेतृत्व में नव निर्वाचित शिक्षक एमएलसी डॉ आ
आगरा। समाजवादी पार्टी से नवनिर्वाचित शिक्षक एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल ने कहा है कि वह विधान परिषद में शिक्षकों के अधिकारों और वैश्य समाज के सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे। फतेहाबाद रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर बृहस्पतिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने अपनी जीत का श्रेय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं, शिक्षकों को दिया।
डॉ. अग्रवाल ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान भाजपा और प्रशासन ने शिक्षकों व कॉलेज प्रबंधकों को डराने-धमकाने का प्रयास किया, लेकिन शिक्षक समाज ने निडर होकर मतदान किया। डॉ. अग्रवाल ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा आगरा की सभी नौ सीटों पर जीत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाएगी।
प्रेस वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा और जिला महासचिव संतोष पाल बघेल ने कहा कि यह परिणाम दर्शाते हैं कि प्रदेश का शिक्षक, युवा और बुद्धिजीवी वर्ग अब बदलाव चाहता है। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष प्रो डा वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि सत्ता के दबाव में चुनाव को प्रभावित करने के मंसूबों पर सपा कार्यकर्ताओं ने पानी फेर दिया। इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव राजपाल यादव, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष सुलेखा श्रीवास्तव, पवन प्रजापति, आदिल मिर्जा, जितेंद्र खटीक, पप्पू यादव, राकेश धनगर, उमेश कुमार, प्रहलाद गुर्जर भी मौजूद रहे।