{"_id":"616584b68ebc3e8bb32542ce","slug":"will-bring-sp-to-power-by-cycling-tej-pratap-mainpuri-news-agr5111561112","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल चलाकर साइकिल को सत्ता में लाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल चलाकर साइकिल को सत्ता में लाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। आवास विकास कॉलोनी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय से मंगलवार को पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने जनसंदेश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव विजय कठेरिया के नेतृत्व में निकाली गई पांच दिवसीय जनसंदेश यात्रा बरनाहल में रात्रि विश्राम करेगी। पूर्व सांसद ने कहा कि सपा कार्यकर्ता साइकिल चलाकर समाजवादी पार्टी को इस बार सत्ता में लाएंगे।
पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश की जनता को लुभावने नारों से भ्रमित करके भाजपा ने प्रदेश में सरकार बनाई। चुनाव के समय किया गया एक भी वादा भाजपा ने पूरा नहीं किया है। किसान अपनी उपज का सही मूल्य नहीं मिलने से परेशान है। किसानों पर भाजपा सरकार जबरन कृषि कानून थोप रही है। सरकार आखिर एमएसपी पर कानून क्यों नहीं बनाना चाहती है। सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने वाले किसानों को जान से हाथ धोना पड़ रहा है।
पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार में समाज का हर वर्ग परेशान है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार अपराध पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। अब तो पुलिस ही निर्दोष लोगों की हत्या कर रही है। विधायक सदर राजकुमार यादव, विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, करहल विधायक सोवरन सिंह यादव, जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, गिरीश कठेरिया, रावल सिंह यादव, ज्योती मैसी, सुधीर यादव मौजूद रहे।