फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Will brainstorm today to make the exam strong

परीक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए आज करेंगे मंथन

Wed, 29 Sep 2021 01:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Will brainstorm today to make the exam strong
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेषज्ञ दो दिन मंथन करेंगे। परीक्षाओं के स्वचालन और सुदृढ़ीकरण के लिए विश्वविद्यालय की ओर से पांच सदस्यीय समिति बनाई गई है। इसकी पहली बैठक 29 और 30 सितंबर को होगी।
विज्ञापन

समिति में मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग के प्रो. पीयूष भार्गव, दिल्ली विश्वविद्यालय के संयुक्त कुलसचिव डॉ. रोहन राय, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक प्रो. वीके सारस्वत और विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाओं के अंक मौके से ही ऑनलाइन दिए जाने की व्यवस्था बनाई जानी है। वहीं, अभी वार्षिक परीक्षा में कराने में तमाम समस्या आ रही हैं। छात्र-छात्राओं को समय से परीक्षा परिणाम नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के स्नातक पाठ्यक्रमों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू किया गया है। उसके अनुरूप पाठ्यक्रमों का निर्धारण किया गया है, उसी के अनुरूप सेमेस्टर परीक्षाएं कराई जानी है। इस तरह से अब एक वर्ष में दो परीक्षाएं करानी होगी। ऐसे में परीक्षा व्यवस्था के स्वचालन (ऑटोमेशन) के लिए समिति बनाई गई है। समिति में ऐसे लोगों को रखा गया है, जिनको परीक्षाएं कराने का अच्छा अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed