फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Will be amidst crowd in buses today Examination of Transport Corporation's Claims

Agra News: बसों में भीड़ के बीच आज होगी परिवहन निगम के दावों की परीक्षा

Tue, 14 Nov 2023 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 14 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Will be amidst crowd in buses today
Examination of Transport Corporation's Claims
कासगंज। त्योहार पर यात्रियों को बस में सुलभ यात्रा करवाने का दावा करने वाले परिवहन निगम की बुधवार को भैया दूज पर भीड़ के बीच परीक्षा होगी। भैया दूज के चलते यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी। हालांकि निगम ने दिवाली व भैया दूज त्योहार पर यात्रियों को सुलभ यात्रा कराने के लिए तैयारियां की हैं। बुधवार को नौकरी पेशा लोगों के अपने कार्य स्थल के लिए वापसी होने से भी यह चुनौती और अधिक बढ़ जाएगी।महिलाएं अपने पति व बच्चों के साथ भैया दूज मनाने के लिए अपने मायके जाएंगी। इसके चलते बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। नौकरी पेशा लोग जो दिल्ली सहित अन्य महानगरों से आए थे, वह त्योहार के बाद वापस जाने के लिए निकलेंगे। कुछ यात्रियों ने तो मंगलवार की शाम से भाई दूज के लिए निकलना शुरू कर दिया। जिससे सुबह होने वाली भीड़ से बचा जा सके। त्योहार पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने का अंदाजा डिपो के अधिकारियों को है। जिसको लेकर तैयारियां की गई हैं। दिल्ली मार्ग सहित लोकल मार्गों पर भी बसों के संचालन के लिए व्यवस्था तैयार की गई है। जिससे यात्रियों को दिक्कतें न हों। लेकिन यह व्यवस्था कितनी कारगर साबित होगी इसकी परीक्षा बुधवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed