{"_id":"64a3ff0828b837df720908a8","slug":"wildlife-sos-team-rescues-monitor-lizard-entered-house-in-agra-2023-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कमरे में घात लगाए बैठा था भयानक जीव, देखते ही कांप गए घरवाले; बचाव के लिए बुलाई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कमरे में घात लगाए बैठा था भयानक जीव, देखते ही कांप गए घरवाले; बचाव के लिए बुलाई टीम
Tue, 04 Jul 2023 04:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 04 Jul 2023 04:44 PM IST
सार
बरसात के मौसम में जीव-जंतु अब खुद को भीगने से बचाने के लिए लोगों के घरों में आसरा ढूंढ रहे हैं। बारिश के इन दिनों में लोगों के घरों में सांप निकल आते हैं। कई जगह मगरमच्छ के निकलने की भी खबरें आती हैं, लेकिन आगरा में कुछ और ही हुआ...
विज्ञापन
Monitor Lizard (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा सिकंदरा क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के होश तब उड़ गए, जब घर में चार फीट की छिपकली को घूमते देखा। चार फीट लंबी छिपकली को देखकर घरवाले घबरा गए। पूरे मोहल्ले में हल्ला मचा तो दहशत फैल गई। इतनी बड़ी छिपकली को देखकर परिवार ने आनन-फानन में रेस्क्यू के लिए वाइल्ड लाइफ एसओएस को बुला लिया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने जंगली छिपकली को रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
monitor lizard
- फोटो : wild life sos
आगरा के सिकंदरा बोदला रोड पर कारगिल चौराहे के पास बालेश्वर नगर कॉलोनी में रहने वाले पंकज शर्मा घर के अंदर बैठे थे तभी उनकी नजर दरवाजे पर गई देखा तो सामने से विशालकाय जंगली छिपकली घर के अंदर आ रही थी। जिसे देखकर उनकी चीख निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
डरते-डरते वो कमरे से बाहर आए और उन्होने सभी सदस्यों को भी बाहर बुला लिया। तब तक जंगली छिपकली दरवाजे से लगी जाली से चिपक कर बैठ गई। शोर-शराबा सुनकर कॉलोनीवासी भी इकट्ठे हो गए। सबने मिलकर जंगली छिपकली को निकालने के लिए खूब प्रयास किए मगर वह टस से मस न हुई।