{"_id":"69aef19cca912b12b40f6339","slug":"wild-animal-became-death-on-the-road-auto-overturned-while-trying-to-save-it-driver-died-agra-news-c-421-1-sagr1004-3150-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर जंगली जानवर बना काल: बचाने की कोशिश में पलटा ऑटो, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर जंगली जानवर बना काल: बचाने की कोशिश में पलटा ऑटो, चालक की मौत
विज्ञापन
ऑटो के नीचे दब कर मृत हुए चालक सुनील मिश्रा का फाइल फोटो
बाह। चित्राहाट क्षेत्र में सोमवार भोर सड़क पर आया जंगली जानवर ऑटो चालक का काल बन गया। नगला इमली गांव के समीप जानवर को बचाने की कोशिश में ऑटो पलटने से पारना गांव के चालक सुनील मिश्रा (55) की मौत हो गई। साथ रही दो महिलाएं घायल हो गईं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पारना गांव निवासी सुनील मिश्रा एवं महिलाएं शारदा देवी और पूजा ऑटो से इटावा के कुइंया गांव मेंययोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सभी ऑटो से घर लौट रहे थे। सोमवार की भोर करीब 4.30 बजे ऑटो सवार चित्राहाट के नगला इमली गांव के पास पहुंचे थे, तभी सड़क पर आए जंगली जानवर को बचाने के चक्कर में सुनील मिश्रा ने ऑटो को मोड़ने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण खोने से ऑटो पलट गया। चालक समेत सवार महिलाएं ऑटो के नीचे दब गईं। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोग बचाव एवं राहत कार्य में जुटे। लोगों ने ऑटो के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सक ने चालक सुनील मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। घायल महिलाओं का उपचार किया गया। सूचना पर पहुंची चित्राहाट पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे में मौत से घर में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे पत्नी मंजू देवी एवं तीन बेटे उपदेश, प्रशांत और सुमित को छोड़ा है। चित्राहाट की प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। हादसे की जांच की जा रही है।
पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के लोग, हंगामा
बाह की मोर्चरी पर पोस्टमार्टम में देरी होने पर परिजन एवं गांव के लोगों ने हंगामा कर दिया। दरअसल पोस्टमार्टम करने वाले स्वीपर आगरा से आते हैं। पूर्वान्ह 11 बजे तक स्वीपर नहीं आए तो परिजन और गांव के लोग भड़क गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान शव लेकर आए पुलिसकर्मी भी मूकदर्शक बने रहे। करीब 15 मिनट तक चले हंगामे के बाद लोग शांत हुए। दोपहर 12 बजे स्वीपर आए और तब पोस्टमार्टम हो सका। बता दें कि स्वीपर आगरा से आने की बजह से पहले भी पोस्टमार्टम में देरी को लेकर चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों को ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा था।