फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife Troubled by husband torture electrocutes him to death in Agra

कातिल पत्नी: पति को दी दर्दनाक मौत... फिर दो दिन तक लाश के साथ सोती रही, रोंगटे खड़े कर देगी हकीकत

Mon, 18 Dec 2023 03:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Dec 2023 03:44 PM IST
सार

आगरा में पत्नी ने अपने पति को दर्दनाक मौत दी। इसके बाद दो दिन तक लाश के साथ सोती रही। माथे पर सिकन तक नहीं थी। हकीकत पता चली तो लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। 

विज्ञापन
wife Troubled by husband torture electrocutes him to death in Agra
जांच करती पुलिस, व नीरज का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पत्नी ने पति को दर्दनाक मौत दी। फिर किसी को भनक तक नहीं लगने दिया। दो दिन तक घर में लाश के साथ सोती रही। हकीकत पता चली तो आसपास के लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। घटना सदर थाना क्षेत्र के मुस्तफा क्वार्टर की है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बरहन का रहने वाला नीरज वेल्डिंग का काम  करता था। वह मुस्तफा क्वार्टर में किराए पर रह रहा था। पत्नी प्रीति कुशवाहा भी साथ ही थी। सोमवार को पत्नी ने पुलिस को फोन किया। बताया कि मैंने पति की हत्या कर दी है। उसे करंट लगाकर सोते समय मार दिया है। दो दिन से घर में लाश रखी हुई है। मुझे आकर गिरफ्तार कर लो। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः-श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामला: हाईकोर्ट में सुनवाई जारी, भगवान की मूर्ति के साथ कोर्ट में दाखिल हुए पैरोकार
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जानकारी पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि पत्नी ने अपने बयान में बताया है कि पति रोजाना शराब पीकर आता था। उससे झगड़ता था। इस वजह से वह परेशान थी। परसों रात को भी नशे में आया था। तभी उसके पैर बांध दिए। इसके बाद करंट लगा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। दो दिन से वह घटना को छुपाई हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed