ब्रांडेड कपड़े न दिलाने पर पत्नी ने चाकू दिखाकर धमकाया, दहशत में आया पति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में शादी कराने वाली वेबसाइट से रिश्ता देखकर निकाह करने वाला युवक तीन महीने बाद ही अलग रहना चाहता है। उसका कहना है कि वो फंस गया है। रोज-रोज झगड़े हो रहे हैं। पत्नी जरा-जरा सी बात पर बखेड़ा कर देती है। कुछ दिन पहले ब्रांडेड कपड़े मांग रही थी, नहीं दिलाए तो चाकू दिखा कर धमकाया। इतना ही नहीं पत्नी कई बार आत्महत्या का प्रयास भी कर चुकी है।
सदर क्षेत्र के युवक का कहना है कि अगस्त 2018 में शादी के लिए एक वेबसाइट पर पंजीकरण कराया था। इसमें अपनी प्रोफाइल डाली थी। 10 दिन बाद एक युवती का मैसेज आया। बात आगे बढ़ी और 27 मार्च को निकाह हो गया।
शादी के अगले दिन से ही फरमाइशें
युवक का कहना है कि 28 मार्च को ही पत्नी ने धमकी भरे लहजे में फरमाइश शुरू कर दीं। कुछ दिन पहले ब्रांडेड कपड़े मांग रही थी। नहीं दिलाए तो चाकू उठा लिया, धमकी देने लगी, मेरी नहीं सुनोगे तो छोड़ूंगी नहीं।
युवक ने बताया कि पत्नी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। एक बार हाथ की नस काटी, दूसरी पर छत से कूदी। पुश्तैनी घर छोड़कर उसके साथ ताजगंज में रहने लगा, लेकिन यहां भी रोज हंगामा होता है।
युवक का कहना है कि हाथ में चाकू लिए पत्नी का वीडियो मोबाइल से बना लिया है। इसमें वो धमकी देती हुई साफ नजर आ रही है। जब इस बारे में पत्नी के परिजनों को बताया तो वो भी धमकी देने लगे। वो कह रहे हैं कि दो करोड़ की शादी के बाद भी दहेज मांग रहे हो। बातचीत का ऑडियो उसके पास है।
इन बातों का रखें ध्यान
साइबर सेल के प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शादी वाली वेबसाइट पर पंजीकरण करा रहे हैं तो यह देख लें कि वेबसाइट किस स्तर की है। अगर, रुपयों की मांग की जाती है तो कंपनी के नाम ही खाते में रुपये जमा करें।
ऑनलाइन जानकारी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। प्रोफाइल के आधार पर दस्तावेजों की जांच करनी चाहिए। घर और पते के बारे में जानकारी जुटा लें। इसके बाद ही रिश्ता करें।