फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife suspected in confectioner murder dead body found in a bloody condition in the forest

त्रिकोणीय प्रेम कहानी: हलवाई की हत्या में पत्नी पर शक, जंगल में लहूलुहान हालत में मिला था शव

Mon, 26 Dec 2022 11:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Dec 2022 11:56 AM IST
सार

हलवाई को खेरागढ़ के जंगल में मारी गई थी गोली। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं परिचित की तलाश की जा रही है। 
 

विज्ञापन
Wife suspected in confectioner murder dead body found in a bloody condition in the forest
क्राइम सीन - फोटो : pixabay

विस्तार

आगरा के थाना खेरागढ़ के गांव बुरहरा में गोली मारकर हलवाई झम्मन की हत्या के पीछे त्रिकोणीय प्रेम कहानी निकलकर सामने आ रही है। पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया है। उसके परिचित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस जल्द घटना का खुलासा कर सकती है।

विज्ञापन

ये है मामला 

शुक्रवार को थाना खेरागढ़ क्षेत्र के बुरहरा गांव के जंगल में गूल के पास नगला उदैया निवासी झम्मन (22) का शव लहूलुहान हालत में मिला था। उसकी कनपटी पर गोली मारी गई थी। वह हलवाई का काम करता था। पुलिस को घटनास्थल से खोखा मिला था। परिजन ने अज्ञात में हत्या की तहरीर दी। इस पर मुकदमा दर्ज किया गया। डीसीपी पश्चिमी जोन सत्यजीत गुप्ता ने चार टीमें गठित कर खुलासे के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आई ये वजह

पुलिस की जांच में पता चला कि झम्मन की शादी को तकरीबन सात महीने ही हुए हैं। आए दिन पत्नी से उसका झगड़ा होता था। झम्मन की किसी और से रंजिश नहीं थी। छानबीन में पता चला कि फतेहपुर सीकरी निवासी एक युवक मृतक की पत्नी का परिचित है। हत्या के पीछे त्रिकोणीय प्रेम कहानी की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मृतक की पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं परिचित युवक की भी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जोड़ी जा रही कड़ी से कड़ी 

डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि कड़ी से कड़ी जोड़कर घटना के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं। हत्या में परिचित के होने की जानकारी मिली है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed