फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife reached police station and asked not to live with husband for not bringing momos daily in Agra

UP: पति नहीं मोमोज पसंद... रोज न लाने पर पत्नी पहुंची थाने, बोली- इसके साथ नहीं रहना; बात सुन पुलिस भी हैरान

Mon, 26 Feb 2024 01:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Feb 2024 01:42 PM IST
सार

पत्नी को पति से अधिक मोमोज पसंद हैं। रोज न लाने पर वह थाने पहुंच गई। बोली- पति के साथ नहीं रहना है। उसकी बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। 

विज्ञापन
Wife reached police station and asked not to live with husband for not bringing momos daily in Agra
UP: पति से अधिक मोमोज पसंद...रोज न लाने पर पत्नी पहुंची थाने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ससुराल में पति अपनी पत्नी के लिए रोजाना मोमोज लेकर नहीं आता। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इस बात से नाराज होकर पत्नी मायके आ गई। उसने पुलिस ने शिकायत की। कहा कि यह मोमोज नहीं लाता, इसके साथ कैसे रहें। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा।

विज्ञापन


मलपुरा थाना क्षेत्र की युवती की शादी आठ महीने पहले पिनाहट क्षेत्र के एक युवक के साथ हुई थी। पति जूता कारीगर है। पत्नी का कहना है कि उसे मोमोज बहुत पसंद हैं। उसे रोजाना खाने के लिए चाहिए। ये बात वह पति को भी बता चुकी। इसके बाद पति मोमोज लेकर नहीं आता। 
विज्ञापन


इस वजह से दोनों में झगड़ा हो गया। दो महीने पहले वह मायके आ गई। तब से वहीं है। पति का कहना है कि कभी काम से आते समय लेट हो जाता हूं। तब नहीं ला पाता। याद न रहे तो ऐसा होता है। आगे से ध्यान रखेगा। रोजाना मोमोज लेकर आएगा। इस बात पर दोनों में समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed