फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife Planed Husband Murder In Love Affair Crime News

एटा: पत्नी ने बुना पति के कत्ल की सनसनीखेज प्लान, पूछताछ में खुले 'राज', प्रेमी संग मिलकर दिया हत्याकांड को अंजाम

Mon, 09 Aug 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 09 Aug 2021 12:07 AM IST
सार

एएसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी के करीब छह माह से पति के ममेरे भाई कृष्णा से संबंध थे। पांच दिन पहले बाजरा के खेत में पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।

विज्ञापन
Wife Planed Husband Murder In Love Affair Crime News
हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव बमनई में शुक्रवार रात गर्दन में चाकू घोंप कर हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या किसी और ने नहीं, उसकी ही पत्नी ने प्रेमी से शादी करने के लिए कराई थी। पति के ममेरे भाई से महिला के अवैध संबंध थे। दोनों ने गिरफ्तारी के बाद की गई पूछताछ में कई राज खोले हैं।

विज्ञापन

एएसपी ओपी सिंह ने पुलिस लाइन में बताया कि गांव बमनई निवासी खेमकरन उर्फ पप्पू की हत्या पत्नी चांदनी ने प्रेमी कृष्ण उर्फ कृष्णा निवासी बेरी जलालपुर थाना बागवाला से कराई। वारदात का खुलासा सीओ सदर इरफान नासिर खान और प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने किया है। एएसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी के करीब छह माह से पति के ममेरे भाई कृष्णा से संबंध थे। पांच दिन पहले बाजरा के खेत में पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। कृष्णा तो भागने में सफल रहा जबकि पत्नी की जमकर पिटाई की गई थी। 
विज्ञापन

एएसपी का कहना है कि पति द्वारा की गई पिटाई से चांदनी बौखला गई थी। साथ ही कृष्णा से शादी करने के लिए उपाय सोच रही थी। ऐसे में उसने कृष्णा से मिलकर पति की हत्या करने का षड़यंत्र रचा। योजना के तहत कृष्णा ने नींद की गोलियां लाकर दीं। जिन्हें शुक्रवार रात भोजन में मिलाकर खेमकरन को खिला दिया। इसके बाद वह छत पर गहरी नींद में सो गया और चांदनी ने कृष्णा को फोन करके बुला लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Wife Planed Husband Murder In Love Affair Crime News
जानकार देती एटा पुलिस - फोटो : टिवटर
वारदात से पहले ढाई घंटे रही प्रेमी के साथ 
एएसपी ने कहा, पूछताछ में प्रेमी कृष्णा ने बताया कि जब खेमकरन गहरी नींद में सो गया, तब वह रात 12.30 घर पहुंचा और मकान में ही बनी दुकानों में करीब ढाई घंटे तक चांदनी उसके साथ रही। 

खेमकरन के साथ करता था डेकोरेशन का कार्य
खेमकरन डीजे और डेकोरेशन का कार्य करता था। बेरोजगार होने की वजह से कृष्णा भी उसके साथ बमनई में रहकर डेकोरेशन का कार्य करने लगा। तभी चांदनी से नजदीकियां बढ़ गई थीं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
मथुरा में सिंथेटिक दूध फैक्टरी पकड़ी: मास्टरमाइंड समेत सात गिरफ्तार, दिल्ली-फैजाबाद तक होती थी सप्लाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed