फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife made serious allegations against Congress candidate in agra

आगरा: कांग्रेस प्रत्याशी पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, जान का खतरा बताया, कार्रवाई के आदेश

Sat, 26 Feb 2022 06:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Feb 2022 06:59 PM IST
सार

फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी होतम सिंह पर उनकी पत्नी ने आए दिन पिटाई करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
Wife made serious allegations against Congress candidate in agra
कांग्रेस प्रत्याशी होतम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी होतम सिंह पर पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को दिए प्रार्थनापत्र में पत्नी ने कहा कि पति आए दिन पिटाई करता है। उसे और बच्चों को घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की। इस पर एसएसपी ने जांच कर मुकदमे के आदेश किए हैं।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसकी शादी को 11 साल हो चुके हैं। उसके दो बच्चे हैं। पति ने घर से निकाल दिया है। इस कारण बच्चों को खाना-पीना भी नहीं मिल पा रहा है। वह बच्चों को लेकर भटकने को मजबूर है। नवंबर 2021 में भी पति ने पिटाई की थी। तब मुकदमा दर्ज कराया था। पति के कहने पर उसका भाई भी उसे पीटता है। 

विज्ञापन

फार्म हाउस पर कर लिया है कब्जा 

महिला का यह भी आरोप लगाया कि उसके नाम पर एक फार्म हाउस है। इस पर भी पति ने कब्जा कर लिया। अब उसे फॉर्म हाउस में नहीं जाने देता है।एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि होतम सिंह के खिलाफ पत्नी की तरफ से शिकायत की गई है। उस पर मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है। मामले में जांच कर मुकदमे के आदेश किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस प्रत्याशी होतम सिंह का कहना है कि मैं अपनी पत्नी को घर बुलाना चाहता हूं। वो आना नहीं चाह रही है। इस मामले में कोर्ट में मामला विचाराधीन है। राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी मामले को हवा दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed