फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife locked her husband in the room due to fear of corona virus in agra

कोरोना का खौफ : दिल्ली से लौटकर घर आए पति को पत्नी ने किया कमरे में बंद

Sun, 29 Mar 2020 06:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 29 Mar 2020 06:54 AM IST
विज्ञापन
Wife locked her husband in the room due to fear of corona virus in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में दिल्ली से शुक्रवार को घर पहुंचे बाह क्षेत्र के एक गांव के युवक को उसकी ही पत्नी ने घर के एक कमरे में बंद कर दिया। कमरे में ही उसको खाने-पीने का सामान दिया गया। 
विज्ञापन


शनिवार को जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अधीक्षक डॉ. अजय विक्रम सिंह गांव पहुंचे। यहां पर दिल्ली से आए दोनों लोगों को 14 दिन तक घर में सोशल डिस्टेंस (सामाजिक दूरी) पर रहने की हिदायत दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिल्ली और अहमदाबाद से बाह के एक गांव में 34 लोग आए हैं। उनकी स्क्रीनिंग करने के बाद घर पर ही 14 दिन रहने और जुकाम, खांसी, बुखार की शिकायत होने पर अस्पताल में सूचना देने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जैतपुर के डॉ. जितेंद्र वर्मा ने टीम के साथ मुंबई से पहुंचे सात लोगों की स्क्रीनिंग की। सभी को घर पर ही रहने की हिदायत दी गई है।

खुद ही जांच के लिए अस्पताल पहुंच रहे लोग

कोरोना को लेकर बाहर से आ रहे लोग खुद ही जांच के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी स्क्रीनिंग कर घर पर ही आइसोलेशन के निर्देश दे रही है।

दिल्ली से आए युवक की जांच को पहुंची टीम

बरहन क्षेत्र के एक गांव में 26 मार्च को दिल्ली से युवक घर लौटा। उसकी तबीयत ठीक नहीं देख ग्रामीणों ने संक्रमण की आशंका जताते हुए सूचना दी। इस पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक की जांच की। 

युवक को खांसी-बुखार मिला। चिकित्सकों ने बताया कि युवक में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं मिले। टीम ने सभी लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी है। 

भीलवाड़ा से आए साधु-साध्वी को भेजा एसएन

फतेहपुर सीकरी में आठ दिन पूर्व सीकरी के गांव मंडी मिर्जा खां में भीलवाड़ा से आए साधु और साध्वी को संदिग्ध मरीज मानते हुए ग्रामीणों ने इसकी जानकारी एसडीएम और सीएमओ को दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर साधु और साध्वी का परीक्षण और स्क्रीनिंग की। दोनों का सैंपल आगे की जांच के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed