फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife had killed husband with lover, arrested

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, गिरफ्तार

Wed, 16 Mar 2022 09:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Wife had killed husband with lover, arrested
फतेहाबाद। डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम कांकरपुरा में आठ मार्च को कंचन सिंह का शव खंडहर में मिला था। उसकी हत्या पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। सोमवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद सौरव सिंह ने बताया कि आठ मार्च को कांकरपुरा में गांव के ही रहने वाले कंचन सिंह (32) का शव संदिग्ध हालात में खंडहर में मिला था। मृतक के भाई कालीचरण ने 13 मार्च को थाना डौकी में हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मृतक की पत्नी देवकी और उसके साथियों पर शक जताया था। इस पर जांच पुलिस ने जांच शुरू की। तफ्तीश में मृतक की पत्नी देवकी और उसके प्रेमी अनिल का नाम सामने आया।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के हिंगोट खेरिया अंडरपास के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों कहीं भागने की फिराक में थे। पूछताछ करने पर देवकी ने अनिल के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या किए जाने और शव को खंडहर में फेंक ना कबूल किया। पुलिस के मुताबिक देवकी और अनिल के बीच कई साल से संबंध थे, जिसका कंचन सिंह विरोध करता था। इसके कारण ही दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का अभियोग पंजीकृत कर दोनों ही आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed