फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife got her husband second married for for the sake of lineage in agra

Agra: महिला ने वंश की खातिर अपने पति की कराई शादी, दूसरी पत्नी ससुराल पहुंची तो रखी 'शर्मनाक शर्त'

Thu, 22 Sep 2022 02:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 22 Sep 2022 02:23 PM IST
सार

धोखाधड़ी की शिकार युवती ने महिला थाने में पति और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पति के पहले ससुराली पुलिस विभाग में हैं। आरोप है कि वे लोग युवती को धमका रहे हैं। 

विज्ञापन
wife got her husband second married for for the sake of lineage in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में एक महिला के संतान नहीं हुई। वंश चलाने के लिए महिला ने पति की दूसरी शादी करा दी। इस बात की जानकारी दूसरी पत्नी को ससुराल पहुंचकर हुई। उसने विरोध किया तो पहली पत्नी के घरवालों ने उसे धमकाया। अब संतान पैदा होने पर 10 लाख रुपये देकर पति छोड़ने का प्रलोभन दिया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। मामले में महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें धोखाधड़ी और दूसरी शादी कराने का आरोप है।

विज्ञापन


हाथरस की रहने वाली युवती की शादी चार जुलाई को शमसाबाद रोड स्थित युवक से हुई थी। युवती का आरोप है कि विदा होकर घर पहुंचने पर पता चला कि पति पहले से शादीशुदा है। पति की पहली पत्नी के कोई संतान नहीं है। ससुरालियों ने काफी इलाज कराया था। मगर, संतान नहीं हुई। वंश चलाने के लिए पति और उसकी पहली पत्नी ने साजिश की। इसमें पहली पत्नी के परिजन भी शामिल हुए। उन्होंने मिलकर उससे शादी करा दी।

विज्ञापन

पहली पत्नी के घरवालों ने धमकाया 

पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो पति की पहली पत्नी ने अपने घरवालों को बुला लिया। इनमें उसके दो भाई पुलिस विभाग में हैं, जबकि कुछ सरकारी नौकरी में है। उन्होंने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। यह भी कहा कि तुम एक संतान पैदा कर दो, इसके लिए 10 लाख रुपए भी देंगे। इसके बाद वह दूसरी शादी कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति की पहली पत्नी के घरवालों की बात सुनकर युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह संतान होने के बाद पति से तलाक देने का दबाव बनाने लगे। पीड़ित युवती ने पुलिस से शिकायत की। महिला थाने में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि पीड़िता ने अन्य लोगों पर भी षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed