फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife got angry with husband due to low income in agra

कोरोना ने डाली रिश्तों में दरार: आमदनी कम होने से बिगड़ा घर का बजट, पति-पत्नी में हो गई रार

Mon, 02 Aug 2021 10:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Aug 2021 10:06 AM IST
सार

कोरोना काल में व्यापारी की आमदनी कम हो गई, जिससे घर का बजट बिगड़ गया। वह अपने बेटे की स्कूल फीस भी नहीं जमा कर सका। इससे पत्नी नाराज होकर मायके चली गई।   

विज्ञापन
Wife got angry with husband due to low income in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कोरोना काल में आगरा के एक व्यापारी की आमदनी कम होने पर घर का बजट बिगड़ गया। बेटे की फीस जमा नहीं कर सका। इस पर पत्नी से झगड़ा हो गया। वह मायके चली गई। मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। पति के मारपीट नहीं करने और सम्मान करने के आश्वासन पर ही पत्नी घर लौटने को राजी हुई।

विज्ञापन


महिला की शादी को सात साल हो चुके हैं। पति फर्नीचर का कारोबार करता है। उनका एक बेटा है। पत्नी का कहना है कि डेढ़ साल से बेटा स्कूल नहीं जा रहा है। उसकी ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। पिता ने बेटे के स्कूल की फीस जमा नहीं की। इसको लेकर उसको टोक दिया था। 
विज्ञापन


पति ने कुछ दिन में फीस भरने के लिए बोल दिया। मगर, ऐसा नहीं किया। दो महीने पहले पत्नी मायके चली गई। उसने पुलिस से शिकायत की। कहा कि पति मारपीट करता है। उसका सम्मान नहीं करता है। बेटे के स्कूल की फीस भी नहीं भर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसिलिंग से गिले-शिकवे हुए दूर 
इस पर मामला परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया। रविवार को पति और पत्नी को बुलाया गया। पत्नी ने कह दिया कि जब तक पति उसका सम्मान नहीं करेगा और बेटे के स्कूल की फीस नहीं भरता वह घर नहीं लौटेगी। काउंसलर ने पति से बात की। उसने पत्नी के आरोप नकार दिए। 

पति ने कहा कि कोरोना काल जब से शुरू हुआ है, उसका व्यापार मंदा हो गया है। वह बेटे की फीस भरना चाहता है। मगर, इकट्ठा पैसा नहीं दे पा रहा है। पत्नी उस पर जल्दी फीस जमा करने के लिए कह रही थी। इस पर वो नाराज हो गया था। 

मारपीट का आरोप गलत है। उसने फिर कभी पत्नी से झगड़ा नहीं करने का वादा किया। इस पर दोनों घर चले गए। केंद्र प्रभारी निरीक्षक कमर सुल्ताना ने बताया कि पति-पत्नी मामूली विवाद था। काउंसलर के समझाने पर मान गए। 

दस केस में फाइल निस्तारित
परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी कमर सुल्ताना ने बताया कि 40 जोड़े बुलाए गए थे। दस ही उपस्थित हुए। दो केस ऐसे थे, जिनमें पत्नी ने पति के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न और शराब पीकर पिटाई की शिकायत की थी। 

दोनों को समझाया गया। काउंसिलिंग में झगड़ा नहीं करने का वादा किया। इस पर दोनों साथ जाने को तैयार हो गए। आठ जोड़ों में समझौता नहीं होने पर अगली तारीख दी है। दस की फाइल निस्तारित कर दी गई। 15 में एक पक्ष आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed