फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife educated and made nurse In Agra now not ready to live with her husband

UP: जिस पत्नी को पढ़ाया लिखाया, नर्स बनते ही हुई बेवफा... दूसरे से चला चक्कर; अब पति के साथ रहने को तैयार नहीं

Sat, 29 Jun 2024 05:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Jun 2024 05:11 PM IST
सार

युवक ने जिस पत्नी को पढ़ाया लिखाया वह नर्स बनते ही बेवफा हो गई। दूसरे लड़के से दोस्ती कर ली। अब पति के साथ रहने को तैयार नहीं है। 

विज्ञापन
wife educated and made nurse In Agra now not ready to live with her husband
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहब्बत की नगरी आगरा से रिश्तों में धोखा मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में जो बताया उसे सुनकर पुलिस भी मजबूर दिखी। युवक ने बताया कि उसने आठवीं पास अपनी पत्नी को पढ़ाया लिखाया। इसके बाद तैयारी कराई। उसकी सरकारी नौकरी लग गई तो उसने पति को छोड़ दिया। अब एक दूसरे युवक पर उसका दिल आ गया है।

विज्ञापन


मामला सदर थाना क्षेत्र का है। यहां परामर्श केंद्र पर एक मामला पहुंचा। इसमें महिला अपने पति पर पीटने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर तलाक की मांग की। सुनवाई में शनिवार को उसका पति भी आया था। पति की बात सुनकर मामला पूरी तरह साफ हो गया। 
विज्ञापन


मूल रूप से फिरोजाबाद जिले के निवासी युवक ने बताया कि उसकी शादी शिकायतकर्ता महिला से वर्ष 2008 में हुई थी। उनको तीन बच्चे भी हैं। वह खुद मिस्त्री का काम करता है। शादी के समय पत्नी सिर्फ आठवीं तक पढ़ी थी। शादी के बाद उसने पढ़ने की अच्छा जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उसने मेहनत करके पाई-पाई जोड़कर पत्नी को दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई कराई। इसके बाद नर्स का कोर्स कराया। नर्स बनने के बाद पत्नी के तेवर बदल गए। वह हवा में उड़ने लगी। इसी बीच उसने एक युवक से दोस्ती कर ली। उसके साथ उसकी दोस्ती गहरी होती गई।


बताया कि मैं उससे कम पढ़ा हूं। इसलिए, अब वह मेरे साथ नहीं रहना चाहती। अलग रहना चाहती है। इसको लेकर आए दिन घर में क्लेश करती है। परामर्श केंद्र पर काउंसलर ने डॉ सतीश खिरवार ने पति-पत्नी से बात करके समझाया। अब उन्हें अगली तारीख पर आने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed