फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife does not want to go with businessman husband told this reason to police

आगरा: व्यापारी पति के साथ नहीं जाना चाहती है पत्नी, पुलिस को बताई ये वजह 

Tue, 08 Mar 2022 09:47 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 08 Mar 2022 09:47 AM IST
सार

थाना न्यू आगरा में पहुंची महिला ने व्यापारी पति पर मारपीट कर घर से बाहर निकाल देने का आरोप लगाया है। वहीं जब पुलिस ने महिला के पति को थाने में बुलाकर बात की, तो विवाद कुछ और ही निकला। खूब समझाने के बाद भी महिला व्यापारी पति के साथ घर नहीं जाना चाहती है।

विज्ञापन
Wife does not want to go with businessman husband told this reason to police
न्यू आगरा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति मारपीट करता है। घर से निकाल दिया है। यह सब अपने मां-बाप के कहने पर करता है। मेरी शिकायत दर्ज कर लो। रविवार रात दस बजे थाना न्यू आगरा में महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचकर एक महिला ने यही शिकायत की। इस पर पुलिस ने उसे मदद का भरोसा दिया। सोमवार को पति-पत्नी को बुलाकर काउंसलिंग की। मगर, सुलह की कोशिश सफल नहीं हो सकी। अब उन्हें परिवार परामर्श केंद्र भेजा जाएगा।

विज्ञापन

शादी को हुए 6 साल

दयालबाग क्षेत्र की महिला की शादी छह साल पहले जगदीशपुरा क्षेत्र निवासी व्यापारी से हुई थी। उनके एक चार साल का बेटा और डेढ़ साल की बेटी है। महिला का आरोप था कि पति मारपीट करता है। उसकी बात नहीं मानता है। मां के इशारे पर चलता है। उसे घर का खर्च नहीं देता है। रविवार शाम को उसे बेटी के साथ घर से निकाल दिया। वह मायके आ गई है।

विज्ञापन

ये कहना है पति का 

वहीं पति का कहना था कि उसने मारपीट नहीं की है। पत्नी मां-बाप के साथ रहने को तैयार नहीं है। वह उसे दूसरे मकान में ले जाएगा। मगर, वह जाने को तैयार नहीं है। पुलिस ने पति के साथ पत्नी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों के बीच बात नहीं बन सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को भेजा गया परिवार परामर्श केंद्र 

थानाध्यक्ष न्यू आगरा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। सुलह नहीं हो सकी। इस पर मामला परिवार परामर्श केंद्र भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed