{"_id":"5ccff471bdec2207132d5ad8","slug":"wife-dies-husband-injured-in-truck-crashed-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को रौंदा, पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को रौंदा, पत्नी की मौत, पति घायल
Mon, 06 May 2019 05:39 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 06 May 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के साथ स्कूटी से जा रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। वहीं हादसे में उसका पति घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना सकीट क्षेत्र के गांव भगवंतपुर निवासी अमृत सिंह सकीट में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक है। वहीं उनकी पत्नी सावित्री देवी (35) आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। सोमवार सुबह दंपती स्कूटी पर सवार होकर सकीट जा रहे थे। सकीट के मोहल्ला काजी के पास ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
हादसे में सावित्री देवी की मौत हो गई। वहीं अमृत सिंह घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव पवांस के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में सचिन पुत्र सूबेदार निवासी शेखपुरा जैथरा घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।