फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife died as soon as news of husband's death funeral pyres lit simultaneously

UP: 'अब तेरे बिना कैसे जी पाऊंगी'... पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी ने तोड़ा दम, एक साथ जलीं चिताएं

Mon, 25 Dec 2023 08:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Dec 2023 08:08 PM IST
सार

अस्पताल में भर्ती पति की तबीयत में सुधार होने के बाद अस्पताल से छुट्टी होने वाली थी, तभी अचानक फिर से हालत बिगड़ गई। पति को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ये खबर जैसे ही पत्नी को दी गई तो उनकी भी सांस थम गई।

विज्ञापन
wife died as soon as news of husband's death funeral pyres lit simultaneously
पति-पत्नी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता कस्बे में उम्र के आखिरी पड़ाव में पति के प्रति पत्नी के प्रेम की ऐसी कहानी सामने आई, जिसने भी सुना वो हैरान रह गया। बीमार पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद एक ही स्थान पर एक साथ दोनों की अंत्येष्टि हुई। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

छाता कस्बे के राधारानी गली के रहने वाले 58 वर्षीय राजेश हलवाई की एक सप्ताह पूर्व अचानक तबीयत खराब हुई थी। परिवार के लोगों ने उन्हें वृंदावन में रामकृष्ण परमहंस सेवा आश्रम अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी तबीयत में सुधार था। सोमवार सुबह अस्पताल से छुट्टी होने के बाद वे घर आने वाले थे। पति के घर आने की खबर मिलते ही पत्नी सुंदरी बाला बहुत खुश थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि सुबह अस्पताल से छुट्टी होने से पहले तीन बजे अचानक उनकी मृत्यु हो गई। पति की मौत की खबर सुनकर एक घंटा उपरांत चार बजे पत्नी सुंदरी बाला का ब्लड प्रेशर हाई हो गया और पत्नी ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कस्बे में पति-पत्नी की मौत से चर्चा का माहौल बना हुआ है। ये पहला मौका है जब पति-पत्नी की चिताएं एक साथ ही एक ही स्थान पर अंत्येष्टि हुई। बड़े पुत्र भोला गुप्ता ने मां-बाप को मुखाग्नि दी। छाता नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील पहलवान ने बताया है कि राजेश गुप्ता सज्जन व्यक्तित्व के धनी थे। एक सप्ताह पहले अचानक उनकी तबीयत खराब हुई थी। तबीयत में सुधार होने के उपरांत उनको अस्पताल से छुट्टी मिली थी, लेकिन पति की मौत की खबर सुनते ही उनकी पत्नी के निधन होने से नगर में शोक की लहर है। उनकी पत्नी छाता नगर की ही बेटी थी और वह ससुराल में ही घर जमाई बनकर रह रहे थे। इस घटना से पूरे व्यापार मंडल में शोक का माहौल बना हुआ है। दोनों आत्माओं की शांति के लिए संपूर्ण बाजार को बंद रखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed